Boycott Maldives – बॉलीवुड कलाकार आये भारत के सपोर्ट में ,सलमान खान ने भी किया ट्वीट

दोस्तों ,इस समय इंटरनेट पर Boycott Maldives खूब ट्रेंड कर रही है। दरअसल कुछ समय पहले मालदीव की एक मिनिस्टर ज़ाहिद रमीज़ ने भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपमानजनक बाते कही थी। फिर क्या था सभी लोग इंटरनेट पर “boycottmaldives ट्रेंड करने लगा।

भारत के सपोर्ट में कई फ़िल्मी सितारे इंटरनेट पर आये और वह लोग भी Boycott Maldives को सपोर्ट करने लगे। अक्षय कुमार , जहान्वी कपूर ,सारा अली खान ,ईशा गुप्ता जैसे सितारे मालदीव को छोड़कर भारत के ;लक्षद्वीप को सपोर्ट करने लगे। और ट्विटर या x पर Maldives Vs Lakshdweep की जंग छिड़ गयी है।

Boycott Maldives से जुड़े अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने भी ट्वीट करते हुए अपनी  है उन्होंने कहा है की -” मालदीव की प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों द्वारा भारतीयों पर घृणित और नस्लवादी टिप्पणियाँ की गईं। आश्चर्य है कि वे ऐसा उस देश में कर रहे हैं जो उन्हें सबसे अधिक संख्या में पर्यटक भेजता है।
हम अपने पड़ोसियों के प्रति अच्छे हैं लेकिन
हमें ऐसी अकारण नफरत क्यों बर्दाश्त करनी चाहिए? मैंने कई बार मालदीव का दौरा किया है और हमेशा इसकी प्रशंसा की है, लेकिन गरिमा पहले है। आइए हम #भारतीय द्वीपों का अन्वेषण करने का निर्णय लें और अपने स्वयं के पर्यटन का समर्थन करें।”

भारत के Lakshdweep के सपोर्ट में आएं भाईजान सलमान खान 

boycott maldives

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ट्वीट करते हुए कहा की -” लक्षद्वीप के सुंदर, स्वच्छ और आश्चर्यजनक समुद्र तटों पर हमारे माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्रभाई मोदी को देखना बहुत अच्छा है, और सबसे अच्छी बात यह है कि ये हमारे भारत में हैं।”

Shraddha Kapoor ने भी किया ट्वीट

ये सभी छवियां और मीम्स मुझे अब सुपर FOMO बना रहे हैं
लक्षद्वीप में ऐसे प्राचीन समुद्र तट और तटरेखाएं हैं, स्थानीय संस्कृति समृद्ध है, मैं एक आवेग छुट्टी बुक करने के कगार पर हूं
इस वर्ष, #ExploreIndianIslands

Sara Ali Khan से लेकर Jhanvi Kapoor तक ने Boycott Maldives किया सपोर्ट 

सारा अली खान अक्सर कही न कही छुटियाँ मानाने के लिए विदेशो में जाती रहती।  उन्होंने भी Boycott Maldives का साथ देते हुए कहा है की ” Quit Maldives to explore Lakshdweep”. जान्हवी कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगते हुए कहा है की – ” क्या ये प्राचीन नीला पानी असली है। लक्षद्वीप कितना सुंदर है! यह देखकर बहुत खुशी हुई कि हमारे देश में इस खजाने को वह ध्यान मिल रहा है जिसका वह हकदार है, #explore Indianisland के लिए इंतजार नहीं कर सकता”

Urvashi Rautela ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए कैप्शन में लिखा की ” वह लक्षद्वीप जाने का प्लान बना रही। हमारे देश में कई ऐसी जगह है जहाँ हमें जाना चाहिए।  बॉलीवुड की एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी लक्षद्वीप को सपोर्ट करते हुए लिखा है की “वो दोबारा लक्षद्वीप जाने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं. कमेंट्स में फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और अलग-अलग इमोजी से रिएक्ट कर रहे हैं. “

मालदीव सरकार ने किया 3 लोगो को ससपेंड

हालाँकि Boycott Maldives ट्रेंड करने के बाद मालदीव्स सरकार ने 3 नेताओं को अभद्र टिपण्णी करने पर और भारत के लोगो को नीचा दिखने की वजह से ससपेंड कर दिया है। खुद सरकार ने इस कार्य के लिए माफ़ी भी  मांगी है।

Also Read – Big Boss 17 – अब आम लोग भी करेंगे बिग बॉस के घर में एंट्री, सलमान खान ने किया कन्फर्म

 

मेरा नाम प्रत्युष राज है। मै इस ब्लॉग पर बॉलीवुड , सोशल मीडिया से सम्बंधित पोस्ट लिखता हूँ। इसके साथ ही मै साइट का एडमिन भी हूँ

Leave a Comment