2024-25 में Bobby Deol की आने वाली है यह 6 Upcoming Film

बॉबी देओल का काफी वक्त के बाद कमबैक हो चूका है। बॉबी देओल फिल्म Animal को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रहे है। उनकी फिल्म animal  सिनेमाघरों में रिलीज़ होते के साथ ही काफी धूम मचा कर रखी थी।   Animal फिल्म के बाद बॉबी देओल रुकने वाले नहीं है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Bobby Deol Upcoming Movies के बारे में बताएँगे जो काफी दमदार होने वाली है।

आपको बता दे की फिल्म Animal 1 दिसम्बर 2023 को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ,रश्मिका मंदना ,बॉबी देओल और अनिल कपूर है। बॉबी देओल को विलन की भूमिका में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक है।

bobby deol upcoming film
bobby deol upcoming film

Bobby Deol Upcoming Movies 2024-25

List of 6 upcoming movies or film of Bobby Deol in 2024 -25

1 . Housefull 5 

बॉबी देओल हाउसफुल के पांचवे पार्ट में भी नजर आएंगे। हॉउसफुल 4 भी  पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। हाउसफुल 4 से ही बॉबी देओल की एंट्री हो गयी थी। अब इसके पांचवे पार्ट में भी नजर आने वाले है। रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म में अक्षय कुमार , रितेश देशमुख , बॉबी देओल और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले है। यह फिल्म दिवाली 2024 में रिलीज़ होने वाली है।

2 . Apne 2 

फिल्म ‘अपने’ साल 2007 की सुपरहिट फिल्म थी। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म थी जिसे आज भी लोग उतना ही पसंद करते है। अब खबर आ रही है इस फिल्म का सीक्वल अपने 2 बनाई जाएगी। फिल्म अपने में सनी देओल ,बॉबी देओल और धर्मेंद्र थे वही अब अपने 2 में भी वही सब नजर आने वाले है और कहा जा रहा की सनी देओल के बेटे करण देओल की भी एंट्री होने वाली है।

3 . Kanguva – Best Bobby Deol Upcoming Movies

Bobby Deol Upcoming Film में चौथे नंबर पर है फिल्म kanguva .यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म होने वाली है। यह तमिल की बहुत बड़ी एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है। इस फिल्म के लीड रोल में सुपरस्टार सूर्या ,बॉबी देओल और दिशा पाटनी नजर आने वाली है। इस फिल्म से बॉबी और दिशा तमिल फिल्म में डेब्यू करने वाले है। रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म का बजट 400 करोड़ होने वाला है।

4 . Hari Har Veera Mallu 

Hari Har Veera Mallu तेलुगु भाषा की पीरियड एक्शन एडवेंचर फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में power star पवन कल्याण ,बॉबी देओल ,निधि अगरवाल दिखाई देने वाले है। इस फिल्म की कहानी बादशाह अकबर के समय की बताई जा रही है। इस फिल्म को करीब 200 करोड़ रुपए में बनाया गया है जो की 30 मार्च 2023 में ही रिलीज़ होने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म 2024 में रिलीज़ होने वाली है।

5 . Shlok – The Desi Sherlok 

Shlok – The Desi Sherlok bobby deol की upcoming movie में से एक है। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ अनन्या बिरला दिखाई देने वाली है। इस फिल्म से ही अनन्या बिरला एक्टिंग डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म को कुणाल कोहली ने डायरेक्ट किया है। रिपोर्ट के अनुसार इसकी फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी लेकिन रिलीज़ की कोई खबर सामने नहीं आ पायी है।

6 . Aashram 4  

वैसे यह कोई फिल्म नहीं बल्कि एक वेब्स सीरीज है। आश्रम 3 लोगो को बहुत पसंद आयी थी और आश्रम 3 के अंतिम में ही आश्रम 4 का टीज़र दिखा दिया गया था। उम्मीद है की बॉबी देओल की best webseries आश्रम 4 2024 में रिलीज़ हो जाएगी। इस पुरे सीरीज को प्रकाश झा ने डायरेक्ट किया है।

Conclusion 

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको बताया Bobby Deol Upcoming Movies के बारे में। इस पूरी जानकारी को इंटरनेट और सोशल मीडिया के जानकारी के अनुसार दी गयी है। इसकी आधिकारिक पुष्टि News yaara नहीं करती है।

Next Read- Kartik Aaryan Upcoming Film

मेरा नाम प्रत्युष राज है। मै इस ब्लॉग पर बॉलीवुड , सोशल मीडिया से सम्बंधित पोस्ट लिखता हूँ। इसके साथ ही मै साइट का एडमिन भी हूँ