दोस्तों एक्टर के साथ ही आजकल Youtuber भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। भारत में कई ऐसे Famous Indian Youtuber जिनके फैंस करोड़ों में होते है। और कई बार यह famous youtubers अपनी videos को वायरल करने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। इसका अंजाम ऐसा होता है की उन्हें जेल की हवा खानी पड़ती है।
तो इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Top 10 Famous Indian Youtuber या Influencer के बारे में बताएँगे जो अपनी बेवकूफी की वजह से जेल जानी पड़ी थी।
1 . Jorawar Kaalsi
जोरवार सिंह कलसी एक मशहूर Indian Youtuber है ,जिनके 3.5 लाख से भी ज्यादा subscriber है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील अपलोड की थी जिसमे वह और उनका दोस्त लकी मारुती बलेनो कार चला रहे थे। समस्या तब खड़ी हुई जब वह webseries फ़र्ज़ी के एक सीन को recreate करते हुए नजर आये।
इस वजह से उनकी रील वायरल होने के बाद वह पुलिस की भी नजरों में आ गए। जिसकी वजह से उनपर कई तरह के केस दर्ज हुए। और उन्हें दिल्ली पुलिस द्वारा अरेस्ट भी कर लिया गया। हालाँकि बाद में उन्होंने इस चीज के लिए माफ़ी भी मांगी।
2 . TTF Vasan or Twin Throttlers
Famous Indian Youtuber और बाइकर TTF Vasan के यूट्यूब चैनल पर 4 मिलियन से भी ज्यादा subscribers हैं। वह अपने अनोखे बाइक स्टंट और ट्रेवल वीडियो के लिए जाने जाते है। कुछ समय पहले उन्हें एक स्टंट दिखाना काफी भारी पड़ गया। दरअसल वीडियो के लिए वह काफी तेज़ गति में बाइक चला रहे थे और स्टंट भी कर रहे थे।
तेज गति और स्टंट की वजह से वह बाइक से अपना संतुलन खो बैठे और उनका एक्सीडेंट भी हो गया। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाय गया और पुलिस द्वारा उनपर केस भी दर्ज किया गया। इसके बाद तमिल नाडु सरकार ने TTF Vasan के ड्राइविंग लाइसेंस को 10 साल तक बैन कर दिया गया।
3 . Influencer Jasneet Kaur
Instagram Influencer Jasneet Kaur को ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया था। दरअसल गुरबीर सिंह के नाम के एक बिजनेसमैन को honey Trap में फंसा कर जबरन पैसे वसूले गए जिसमे जसनीत कौर ने गुरबीर से 2 करोड़ रुपए की मांग की थी।
जबकि गुरबीर सिंह ने 1 लाख रुपए नगद दे दिए थे और पुरे पैसे न मिलने के कारण वह सोशल मीडिया पर उनकी ऑडियो लीक करने की धमकी देने लगी थी। पुलिस ने जसनीत कौर के साथ युवा कांग्रेस नेता लकी संधू को गिरफ्तार कर लिया। जसनीत कौर बड़े – बड़े लोगो को बातचीत में फंसा कर फिर ऑडियो वायरल लीक करने की धमकी देती थी।
4 . Famous Youtber Gaurav Taneja
गौरव तनेजा उर्फ़ Flying Beast को कौन नहीं जानता ,वह India के famous youtuber में से एक है। उनके यूट्यूब चैनल पर 8 मिलियन से भी ज्यादा subscriber है। आपको बता दे की कुछ समय पहले ऐसा कुछ हुआ जिसकी वजह से गौरव तनेजा को जेल की हवा कहानी पड़ी।
दरअसल गौरव तनेजा की बीवी ऋतू राठी ने इंस्टाग्राम के जरिये फैंस को बताया की वह गौरव तनेजा का जन्मदिन नोएडा मेट्रो स्टेशन पर मनाएंगे। जिसके बाद लाखो की संख्या में गौरव से मिलने के लिए नोएडा मेट्रो पहुंची। अचानक उमड़ी भीड़ की वजह से मेट्रो में यात्री को पड़ेशानी होने लगी। इसी वजह से Violation of सेक्शन 144 , सेक्शन 241 और सेक्शन 188 के तहत गिरफ्तार करने से पहले 2 घंटे तक पुलिस हिरासत में रखा गया।
5 . Stupid DTS
Stupid DTS Youtube Channel पर आये दिन नयी – नयी एक्सपेरिमेंट लोगो को दिखाते है। वैसे तो वह ज्यादा लोकप्रिय तो नहीं है लेकिन उनकी एक वीडियो ने काफी सुर्खिया बटोरी थी।
दरअसल कुछ समय पहले वह रेल की पटरियों के बीच दिवाली के पाठक जलाकर वीडियो बना रहा थे। यह वीडियो काफी तेज़ी से वायरल होने लगी और पुलिस तक सुचना पहुँच गयी। फुलेरा अजमेरखांड ने youtuber की शिकायत करते हुए कहा की यह काफी खतरनाक साबित हो सकता है। जिसके बाद रेलवे एक्ट के तहत उनपर कार्यवाई की गयी।
6 . Urfi Javed
Social Media Influencer उर्फी जावेद को कौन नहीं जानता है। वह अक्सर अपने फैशन की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती है। अपने अतरंगी फैशन की वजह से वह काफी popular भी हो चुकी है। कुछ समय पहले एक वायरल वीडियो उर्फी जावेद के साथ पुलिस नजर आयी थी जिसमे वह उन्हें छोटे कपड़े पहने की वजह से अरेस्ट कर लिया गया था।
लेकिन बाद में यह पता चला की urfi jawed arrest की खबरे झूटी है वह एक प्रैंक था। लेकिन इससे मुसीबत सच में बढ़ गयी जब पुलिस को पता चला की नकली वर्दी पहनकर झूटी खबरे फैला रही। इसके लिए उर्फी पर केस भी दर्ज किया गया।
7 . Elvish Yadav
Famous Indian Youtuber और Influencer Elvish Yadav के लाखों में फैंस है। उन्होंने बिग बॉस OTT सीजन 2 की ट्रॉफी अपने नाम कर लिया था। बिग बॉस ott winner बनने के बाद एलवीश यादव की मुसीबते बढ़ गयी थी। एलवीश यादव तब सुर्ख़ियों में आये जब नॉएडा के एक पार्टी में सांप का जहर और सांप पाया गया था।
पुलिस का कहना था की इस पार्टी में विदेशी लड़कियों को सांप के जहर का नशा करवाया जाता था। जब लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तब एलवीश यादव का नाम सामने आया था। कहा गया था की एलवीश इस तरह की पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने का काम कर रहे थे।
8 . Munawar Faruqui
Big Boss 17 Contsetant Munawar Faruqee अपने स्टैंड अप के लिए जाने जाते है। वह अक्सर वीडियो में कॉमेडी शायरी करते नजर आते हैं। लेकिन इसी कॉमेडी की वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
कुछ समय पहले वह एक वीडियो में हिन्दू धर्म का मजाक उड़ाते नजर आये थे। जिसके बाद किसी दूसरे शो में हिन्दू रक्षक संगठन ने इस पर सवाल भी उठाये और उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया गया। मुनावर 37 दिन जेल में बिताकर बाहर निकल आये थे। उसके बाद वह Lock Up Season 1 के Winner भी बन गए।
9 .Vikash Pathak or Hindustani Bhau
विकाश पाठक को लोग हिंदुस्तानी भाउ के नाम से भी जानते है। वैसे तो विकाश हमेशा विवादों से घिरे रहते हैं। उनकी वीडियो गाली और धमकियों से भरी होती है। लेकिन ऐसे ही वीडियो की वजह से उनपर एक नहीं अनेक धाराएं लगी और कुछ हफ्ते जेल में भी रहे।
दरअसल यह मामला तबका है जब एलान किया गया था की 10th और 12th की परीक्षा ऑफलाइन होगी ,ऐसे में स्टूडेंट प्रोटेस्ट में उतरा आये और हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने वीडियो में धारावी में प्रोटेस्ट करने लिए स्टूडेंट को वह जाने को कह दिया। ऐसे में सभी स्टूडेंट धारावी में प्रोटेस्ट करने पहुँच और यह प्रोटेस्ट दंगे का रूप ले लिया।
10 . Popular Yotuber Gaurav Zone
Gaurav Zone एक मशहूर youtuber है जिनके चैनल पर 4 मिलियन से भी ज्यादा subscriber है। वह अक्सर लाइफस्टाइल वीडियो अपने चैनल पर डालते रहते थे। उनकी एक वीडियो की वजह से ही उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी।
दरअसल वह एक वीडियो में अपने कुत्ते को जिसका नाम डॉलर था ,उनपर अजीबोगरीब experiment कर डाला। उन्होंने अपने कुत्ते को हवाई ballon में उड़ा दिया। जिसके बाद लोगो का गुस्सा फूटने लगा और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालाँकि बाद में उन्होंने माफ़ी भी मांगी।
Also Read – 11 Best Cameos in Movies – इन 11 best cameos की वजह से फिल्मों को याद किया जायेगा ,देखे लिस्ट
Conclusion
दोस्तों ,इस आर्टिकल के माध्यम से आपने जाना Top 10 Famous Indian Youtuber जो जेल जा चुके है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो जरूर कमेंट करे और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे।